बदरीनाथ में व्यापारियों ने किया समस्याओं पर मंथन
चमोली। बदरीनाथ धाम में प्रदेश के सभी जिलों से आये व्यापारियों ने व्यापारियों के हितों और विभिन्न विषयों पर चिंतन मंथन किया। बैठक में व्यापारियों की समस्यायों पर गम्भीरता से विमर्श किया गया। बैठक में बदरीनाथ मास्टर प्लान के अंतर्गत प्रभावित व्यापारियों को विस्थापित एवं राहत के लिए प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने पर सहमति बनी। राज्य भर से आये व्यापारियों ने समस्याओं पर चर्चा की और समाधान के लिए प्रस्ताव पारित किए। अनलाइन मार्केट, फड़ फेरी, चाइना मार्केट से प्रभावित व्यापार को सुधारने के दिशा में व्यापार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ,महामंत्री,वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी ने एकजुट होकर प्रयास करने पर रणनीति पर विचार रखे। बैठक की जानकारी देते हुए बदरीनाथ ब्यापार संघ के अध्यक्ष विनोद नवानी ने बताया कि बैठक में व्यापारिक बीमा 60 वर्ष के बाद व्यापारियों की पेंशन, आपदा ,सरकारी परियोजनों से प्रभावित व्यापारियों को उचित सरकारी सहायता आदि विषयों पर सरकार को प्रस्ताव रखे गये।