उत्तराखंड

व्यापारियों ने की घाटों को प्लास्टि मुक्त करने की मांग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

समस्याओं के समाधान के लिए व्यापारियों व प्रशासन के मध्य बैठक की मांग भी की
हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल की हरिद्वार महानगर कार्यालय पर आयोजित बैठक में व्यापारियों ने प्रशासन से एनजीटी के आदेशों का पालन कराते हुए घाटों को प्लास्टिक मुक्त करने की मांग की है। बैठक में अतिक्रमण व अन्य समस्याओं के लिए व्यापारियों के साथ बैठक कर समाधान करने की मांग भी की गयी। बैठक के दौरान व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने राजेंद्र चौटाला को हरिद्वार, सुमित अरोरा को कनखल व मयंकमूर्ति भट्ट को ज्वालापुर का प्रभारी नियुक्त किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि घाटों पर खुले आम प्लास्टिक बिक रही है। जिससे गंगा व पर्यावरण पर बुरा असर हो रहा है। एनजीटी के आदेशों की भी अवेहलना हो रही है। प्रशासन को तत्काल प्लास्टिक की बिक्री पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीजन के दौरान अतिक्रमण को लेकर व्यापाररियों व प्रशासन में अकसर टकराव होता है। मेलों व स्नान पर्वो के दौरान व्यापारियों को जीरो जोन में माल ले जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर व्यापारियों व पुलिस के मध्य बहस व टकराव की स्थिति बन जाती है। जिससे अच्छा संदेश नहीं जाता है। अब सालाना यात्री सीजन समाप्त हो चुका है। ऐसे में प्रशासन को व्यापारियों के साथ बैठक कर समस्याओं के समाधान के लिए ठोस नीति बनानी चाहिए। प्रदेश महामंत्री सुमित अरोरा व युवा प्रदेश महामंत्री विशालमूर्ति भट्ट ने कहा की व्यापारी अतिक्रमण के खिलाफ हैं। लेकिन इसका एक मानक तय होना चाहिए। जो सब पर समान रूप से लागू हो। अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का शोषण नहीं होना चाहिए। अतिक्रमण हटाने के लिए पहले से रणनीति बनानी चाहिए। महानगर अध्यक्ष सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट ने कहा कि मेलों व स्नान पर्वो के दौरान व्यापारियों को अनेक समस्याओं को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। समस्याओं के समाधान के लिए व्यापारियों व प्रशासन के मध्य आपसी समन्वय से ठोस रणनीति बनानी चाहिए। बैठक मे मुख्य रूप से अजीतपाल सिंह, आकाश सैनी, संदीप पाल, आशीष पवाँर, संजीव कुमार, पुष्पेंद्र गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!