उत्तराखंड

बाजार बंद को लेकर दो भागों में बंटे भराड़ी के व्यापारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। भराड़ी बाजार बंद को लेकर भराड़ी के व्यापारी दो भागों में बंट गए। इस कारण बाजार बंद का निर्णय फेल हो गया। सुबह से ही बाजार खुला रहा, हालांकि पर्व व पूर्व में बाजार बंद को लिए गए निर्णय के कारण बाजार में रौनक नहीं के बराबर रही। अब जल्द व्यापारियों की बैठक होगा। इसके बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। मालूम हो कि बीआरओ की सड़क चौड़ीकरण का कार्य होना है। इसमें भराड़ी के करीब 200 दुकानें प्रभावित हो रही है। इसके विरोध में व्यापारियों ने बुधवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया था। व्यापारियों ने इसके लिए बकायदा प्रेस नोट जारी किया था। बुधवार की सुबह से ही बाजार खुलने लगा। व्यापारियों का कहना है कि उन्हें बाजार बंद को लेकर अध्यक्ष व सचिव से कोई बात नहीं हुई थी। इससे उन्होंने सुबह से ही दुकानें खोलनी शुरू कर दी। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुबह से ही नदारद थे। कुछ दुकानें सुबह के समय बंद थी, लेकिन जब बाजार खुलने लगी तो वह भी दुकान खोलकर बैठ गए। भैया दूज का पर्व व बाजार बंद की सूचना के कारण दिनभर बाजार में सन्नाटा रहा। पूरे प्रकरण में व्यापारी दो भाग में बंटे दिखे। खुद व्यापार मंडल के पदाधिकारी बंद को लेकर सहमत नहीं दिखे। इधर व्यापार मंडल के संरक्षक मंडल के दयाल ऐठानी, शेर सिंह ऐठानी आदि ने बताया कि जल्द व्यापार मंडल की खुली बैठक की जाएगी। उसमें जो भी निर्णय होगा उस पर सहमति जताई जाएगी। चौड़ीकरण के नाम पर व्यापारियों को उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!