राज्य में 91 सड़कों पर आवाजाही ठप

Spread the love

देहरादून। राज्य में भूस्खलन समेत अन्य कारणों से 91 मार्ग बंद हैं। इसमें एक राष्ट्रीय राजमार्ग और दो स्टेट हाइवे है। मार्ग के बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक पौड़ी गढ़वाल जिला प्रभावित है, जहां पर 21 मार्ग बंद हैं। इसके अलावा चमोली में 19 सड़क पर आवागमन बंद है। अल्मोड़ा तीन, बागेश्वर चार, चंपावत एक, देहरादून एक, हरिद्वार चार, पिथौरागढ़ दस, रुद्रप्रयाग तीन, टिहरी 17 और उत्तरकाशी में जिले में एक एनएच समेत आठ मार्ग बंद है। लोनिवि सड़क को खोलने का प्रयास कर रहा है।
11 बांध, बैराज में जल स्तर खतरे के निशान के पास
राज्य में 11 बांध और बैराज में पानी का जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया। वहीं, शुक्रवार की सुबह आठ बजे उत्तरकाशी में भागीरथी नदी का जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया था, जो बढ़ रहा था। कोटेश्वर और रुद्रप्रयाग में नदी का जल स्तर भी खतरे का निशान के पास पहुंचा। बदरीनाथ में अलकनंदा नदी का जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंचा, जो बाद में घटना शुरू हो गया। गंगा नदी का ऋषिकेश और हरिद्वार में जल स्तर कम हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *