रानीखेत में नहीं सुधर रही यातायात व्यवस्था

अल्मोड़ा। पुलिस का सड़क सुरक्षा माह लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। इसके बाद भी रानीखेत में जाम की समस्या आम बनी हुई है। इससे आवाजाही करने वाले लोग परेशान हैं। नगर में जाम की समस्या कोई नई नहीं है। तमाम कोशिशों के बावजूद रोडवेज बस चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। बाजार क्षेत्र में लोग दुकानों के आगे आड़े तिरटे वाहन खड़ा कर देते हैं। हालांकि, जगह-जगह होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। सबसे बड़ी दिक्कत घनी आवादी वाले जरूरी बाजार क्षेत्र की है। वहीं, सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों को गुलाब देकर प्रेरित कर रही है। इसके बाद भी व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि नो पार्किंग जोन में नियमित चेकिंग हो रही है। जागरूकता अभियान चल रहा है। फूल देकर लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। र्केट बोर्ड के साथ स्थानीय नागरिकों की समन्वय बैठक के बाद ही इस संबंध में सार्थक कार्रवाई की जा सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *