देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की शनिवार को होने वाली पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होगी। इसके लिए वह शुक्रवार दोपहर दून पहुंच जाएंगी। उनके दो दिवसीय दौरे के दौरान कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। इस बीच यह दूसरा शनिवार भी है। ऐसे में अतिरिक्त पर्यटक उमड़ने की संभावना है। इससे जमा परेशान कर सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने इसका प्लान जारी कर दिया है। 12 जून का ट्रैफिक प्लान
—
12 जून का ट्रैफिक प्लान
– ऋषिकेश और भानियावाला की ओर से आने वाले वाहन रानीपोखरी, भोगपुर से थानो रोड होते हुए छह नंबर पुलिया, सहस्रधारा क्रॉसिंग और सर्वे चौक से शहर में प्रवेश करेंगे। मसूरी जाने वाले वाहन छह नंबर पुलिया से सहस्रधारा क्रॉसिंग से आईटी पार्क और साईं मंदिर होते हुए मसूरी जाएंगे।
– हरिद्वार से दून आने वाले वाहन भानियावाला फ्लाईओवर सर्विस लेन से डोईवाला चौक, दूधली मार्ग होते हुए कारगी चौक से दून शहर में एंट्री करेंगे। वहीं हरिद्वार की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन भानियावाला फ्लाईओर सर्विस लेन, डोईवाला चौक, दूधली मार्ग, कारगी चौक, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, जीएमएस रोड, कैंट और अनारवाला होते हुए मसूरी भेजे जाएंगे।
– आशारोड़ी और प्रेमनगर की ओर से मूसरी जाने वाले वाहन शिमला बाईपास, जीएमएस रोड, बल्लूपुर चौक, कैंट और अनारवाला होते हुए जाएंगे।
– दून से हरिद्वार-ऋषिकेश जाने वाले वाहन कारगी चौक से दूधली मार्ग, डोईवाला चौक, भानियावाला सर्विस लेन, लालतप्पड़ और नेपाली फार्म तिराहा होते हुए अपनी मंजिल को जाएंगे।
मसूरी से हरिद्वार, ऋषिकेश जाने वाले वाहन कुठाल गेट से ओल्ड मसूरी रोड, साईं मंदिर, काठ बंगला पुल, कृषाली चौक, आईटी पार्क, सहस्रधारा क्रॉसिंग, छह नंबर पुलिया, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और थानो रोड होते हुए जाएंगे।
—
13 जून (शनिवार)
13 जून का ट्रैफिक प्लान
शनिवार सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक आईएमए के आसपास का क्षेत्र पूरी तरह जीरो जोन रहेगा। बल्लूपुर से प्रेमनगर जाने वाले वाहन रांगड़वाला तिराहा से मिट्ठी बेहड़ी होते हुए जाएंगे।
– प्रेमनगर से शहर में आने वाले छोटे वाहन इन्हें प्रेमनगर चौक से एमटी गेट के अंदर से मिट्ठी बेहड़ी, रांगड़वाला होते हुए दून शहर आएंगे।
– सेलाकुई से आने वाले भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुए नया गांव से शहर की ओर भेजा जाएगा।
– देहरादून से विकासनगर जाने वाले भारी वाहनों शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर और धर्मावाला की तरफ भेजा जाएगा।