सतना ,। मध्य प्रदेश के सतना जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां सरिया से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सीधे नहर में जा गिरा। हादसे में ट्रक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में चालक, क्लीनर और एक मजदूर शामिल बताए जा रहे हैं। यह पूरी घटना रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-39 की है।
बघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-39 पर नेमुआ मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां सरिया से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए नहर में गिर गया। इस हादसे में ट्रक चालक, क्लीनर और एक मजदूर की जान चली गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शव उसके अंदर बुरी तरह फंस गए थे। मौके पर देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पहले क्रेन बुलाकर ट्रक को सीधा किया गया, जिसके बाद दो शव बाहर निकाले जा सके।