बिजली के तारों पर लटका पेड़ हटाया, बड़ा हादसा टला

Spread the love

अल्मोड़ा। माल रोड स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास बिजली के तारों पर लटका विशालकाय पॉपुलर का पेड़ हटाकर अग्निशमन दल ने संभावित हादसे को टाल दिया। मंगलवार को मिली सूचना के बाद फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य चलाया। जानकारी के अनुसार पेड़ बिजली के तारों के ऊपर झुका हुआ था, जिससे सड़क से गुजरने वाले वाहनों और राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ था। सूचना मिलते ही अग्निशमन टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। टीम ने उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत करते हुए पेड़ को छोटे-छोटे हिस्सों में काटकर सुरक्षित तरीके से हटाया। इसके बाद मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित कर दिया गया, जिससे यातायात सामान्य हो सका। अभियान में ओमप्रकाश, विपिन बड़ौला, जीवन जोशी, प्रियांशु कुमार और दीपक सामंत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *