कोटद्वार-पौड़ी

पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कलालघाटी में उत्तराखंड का पर्यावरण पर्व हरेला बड़े उत्साह के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और विद्यालय की सभी छात्राओं ने घर पर मनाया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पुष्पा धस्माना ने किया। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकाओं और छात्राओं से घर पर एक-एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने को कहा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मंजू कपरवाण ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आज के परिवेश में वृक्षारोपण अति आवश्यक है, क्योंकि यदि वृक्ष हैं तो जीवन है। इसलिए जीवन की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह वृक्ष लगाए। हरेला पर्व पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयं सेवी यशिका बलूनी, प्रियांशी, निहारिका, मानसी भट्ट सहित अन्य स्वयं सेवियों ने अपने घर पर वृक्ष लगाये।
वहीं पर्यावरण मित्र संस्था के स्वयं सेवकों ने ग्राम भैड़गांव (देवीखेत), लैंसडौन में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण किया। पर्यावरण मित्र संस्था के अध्यक्ष शिवम नेगी ने कहा कि वर्तमान समय में पनप रही हजारों बीमारियों का कारण कहीं न कहीं वृक्षों का कटना ही है। इन गंभीर समस्याओं से उबरने का एक ही उपाय पर्यावरण को हरा भरा बनाना है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पौधों का रोपण कर पुरखों की धरोहर को समृद्ध बनाए। इस मौके पर वैल्यूज फांउडेशन देवभूमि के अध्यक्ष अश्विन कुकरेती, सुखदेव ग्वाड़ी, रश्मि ग्वाड़ी, पूनम भट्ट, आशीष काला, साक्षी, शुभम सुयाल, अविनाश नैथानी, ज्योति सजवाण, शुशांत, रोहित, लक्की, प्राजंल भट्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!