जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूडी के निधन पर विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संगठनों ने शोक सभाओं का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उन्हें उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला जननेता बताया और उनके कार्यों को याद किया।
उत्तराखंड विकास समिति की ओर से जौनपुर स्थित कार्यालय में आयोजित शोक सभा में स्व. खंडूड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें यह दु:ख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष जानकी वल्लभ मैंदोला, शशिमोहन उनियाल, बृजमोहन ममंगाई, गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, विपुल उनियाल, सावित्री रावत, कलावती बिष्ट और विजय माहेश्वरी सहित कई लोग उपस्थित रहे। वही, उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी मोर्चा ने भी पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूडी के निधन पर शोक व्यक्त किया। कहा कि वह सदैव समाज की आवाज बने रहे। 2007 में उन्होंने आंदोलनकारियों के चिह्रिकरण समेत कई शासनादेश आंदोनकारियों के हितों को लेकर पारित किए। शोक व्यक्त करने वालों में भगवती प्रसाद कंडवाल, महेंद्र सिंह रावत, संजू कश्यप, हयात सिंह गुसाई, पंकज उनियाल, अशोक कंडारी, राजेंद्र सिंह, विजय पाल, दीपक बिष्ट, मनमोहन नेगी आदि मौजूद रहे।