जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन की ओर से नौ अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

संगठन के महासचिव रोशन सिंह रावत ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन कुंभीचौड़ स्थित एक बारातघर में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन देश के स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण अध्याय है और इस अवसर पर वीर सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण किया जाएगा। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।