बचन सिंह गुसाईं को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आर्य गिरधारी लाल महर्षि ट्रस्ट के संस्थापक कोषाध्यक्ष स्व. बचन सिंह गुसाईं की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि बचन सिंह गुसाईं ने सदैव समाजिक हितों को लेकर कार्य किया। उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
झंडीचौड़ पश्चिमी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदस्यों ने बचन सिंह गुसाईं के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि स्व. बचन सिंह गुसाईं आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट, श्री विश्वकर्मा उत्थान समिति, वर्ड विजन, पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन व ग्राम पंचायत सदस्य झंडीचौड़ आदि संगठनों से जुड़े रहे। उन्होंने सदैव समाज समाजिक हितों को लेकर कार्य किया। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डा. सुरेंद्र लाल आर्य ने कहा कि स्व. बचन सिंह गुसाईं का ट्रस्ट के स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गत वर्ष 86 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था। उन्होंने जीवन में कई आदर्श स्थापित किये। सभा में एनएम मॉडर्न स्कूल के संस्थापक देवभूषण, सुरेश चंद्र (पूर्व पंचायत सदस्य), सुरेंद्र लाल आर्य, वीर सिंह, ओमप्रकाश, चतर सिंह गुसाईं, मोहन लाल, सुधाकर पुरोहित ने स्व. बचन सिंह गुसाईं के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। सभा में जगदीश सिंह, जय सिंह, विजय सिंह, गजें सिंह, नैन सिंह, संतन सिंह, सुरेन्द्र पंवार, जितेंद्र सिंह, धर्मचंद्र बसनवाल, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *