उत्तराखंड

लावारिश जानवरों से परेशान मंडलसेरा के लोगों ने किया प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। लावारिश जानवर मंडलसेरा के लोगों के लिए परेशान का सबब बने हुए हैं। जानवर उनकी रबी की फसल के साथ शाकभाजी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जानवरों से परेशान किसानों का सब्र का बांध टूटने लगा है। उन्होंने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है। मंडलसेरा के लोग गुरुवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे। यहां अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लावारिश जानवरों से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। हजारों रुपये खर्च कर उन्होंने रबी की फसल की बुआई की। जिस खेत से वह सालभर का राशन उगाते थे, आज यहां से एक भी अन्न का दाना नहीं मिल रहा है। सब जानवर चट कर रहे हैं। उनके द्वारा की की गई ताबरड़ को वाहनों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने जिलाधिकरी से खेतों का मौका मुआयना कर समस्या के समाधान की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आवारा जनवरों के साथ प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर इस मौके पर हेंम चंद्र जोशी, दीप चंद्र जोशी, मनोज लाल साह, गापोल जोशी, आशा जेशी, पूनम जोशी, पूजा जोशी, बीबतीा पांडे, आनंद नेगी, राशि साह, पुश्पा देवी, पाव्रती देवी, नंदी देवी कमला देवी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!