खाई में गिरा ट्रक, चालक घायल

Spread the love

देवप्रयाग : ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी में बुधवार रात को एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में ट्रक चालक अजय क्षेत्री (24) पुत्र रामसिंह निवासी ऋषिकेश गंभीर घायल हो गया। पुलिस व एसडीआरएफ ने देर रात तक रेस्क्यू चलाकर चालक को खाई से निकाला और एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया।
कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि बुधवार रात को ऋषिकेश से एक ट्रक ईंट लेकर हेलंग चमोली जा रहा था और तोताघाटी के निकट अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। सूचना पर कोतवाली देवप्रयाग व बछेलीखाल चौकी पुलिस टीम सहित एसडीआरएफ की टीम एसआई सावर सिंह की अगुवाई में मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर मिले टायरों के निशान से अनुमान लगाया कि ट्रक विपरीत दिशा में जाकर तीन पैराफिट को तोड़ता हुए सीधे गहरी खाई में गिर गया। टीम ने अंधेरे में ही कड़ी मशक्कत से ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकाला व एम्स ऋषिकेश में भर्ती करवाया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *