ट्रंप ने होर्मुज में गुप्त रास्ते से तेल ढुलाई का खुलासा किया, कहा- ईरान अनजान था

Spread the love

वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ तनाव के बीच एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि भले ही ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को अपने नियंत्रण में लिया हो, लेकिन उनकी सेना ने एक गुप्त रास्ते से 10 करोड़ बैरल से ज़्यादा तेल बाजार तक पहुंचा दिया है। उन्होंने दावा किया कि होर्मुज पर अमेरिका का नियंत्रण है, इसलिए यह जबरदस्त कामयाबी मिली। ट्रंप ने बताया कि गुप्त रास्ते से ईरान अनजान था।
ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा, पिछले महीने, मैंने अमेरिकी सेना को होर्मुज से गुजरने वाले तेल टैंकरों और दूसरे वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा के लिए एक गुप्त मिशन चलाने का निर्देश दिया था। आज मुझे खुशी हो रही है कि इस कोशिश से 10 करोड़ बैरल से ज़्यादा तेल जलडमरूमध्य से गुजरकर खुले बाजार तक पहुंचा है। ट्रंप ने लिखा कि होर्मुज पर ईरान नहीं, अमेरिकी नियंत्रण की वजह से 200 से ज़्यादा वाणिज्यिक जहाज यहां से सुरक्षित गुजरे हैं।
ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से इस मिशन पर विस्तार से बात की और बताया कि पिछली रात बिना रोशनी वाले 22 जहाजों को नष्ट कर दिया गया और ईरान इसका पता नहीं लगा सका क्योंकि उनके पास रडार नहीं था। ट्रंप ने कहा कि हम लाखों बैरल तेल जब्त कर रहे हैं, हर रात तेल निकालते हैं और लाखों बैरल वाले जहाजों को जब्त कर रहे हैं, और ईरान को इसकी जानकारी नहीं थी।
अमेरिका ने मई की शुरुआत में होर्मुज से वाणिज्यिक जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रोजेक्ट फ्रीडम सैन्य अभियान शुरू किया था। हालांकि, ईरान के दबाव में यह अभियान शुरू होने के ठीक एक दिन बाद रद्द कर दिया गया। उसी महीने के अंत में, कई अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स ने खबर दी कि ऑपरेशन फिर से शुरू हो गया है। हालांकि, उस समय अमेरिकी केंद्रीय कमान ने इन खबरों का खंडन किया था और दावे झूठे बताए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *