जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट की ओर से 60 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित की गई। इस दौरान ट्रस्ट ने अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी गरीब व असहाय परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
निंबूचौड़ स्थित दिव्यांग संस्थान में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रोफेसर नन्दकिशोर ढौंडियाल ने कहा कि बेसहारों व जरूरतमन्दों की मदद करना ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। डा. डॉ. मनोरमा ढ़ौंडियाल ने कहा कि महापुरुषों ने भी ने भी दीन दु:खियों की सेवा को ही मानव का आभूषण बताया है। इस कार्य के लिए संस्था की संचालिका कविता मलासी ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश नैथानी, सुरेंद्र लाल आर्य, पी एल खंतवाल, दीपक कुमार, लक्ष्मी देवी , बीर सिंह, बचन सिंह गुसाईं, मोहन सिंह भारती व शकुंतला देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।