लोडर की चपेट में आने से ढाई साल के बच्चे की मौत

Spread the love

हरिद्वार। भगवती विहार कॉलोनी में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसे में ढाई साल के मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कॉलोनी में एक शादी समारोह चल रहा था, जहां टेंट हाउस का सामान उतारने के लिए लोडर वाहन आया हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए घर से बाहर खेल रहे भगवती विहार निवासी नवीन चंद्र गौड़ के पुत्र विनायक उर्फ गोली को टक्कर मार दी। घटना के बाद घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में मातम छा गया है। एसएचओ देवेंद्र रावत ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *