श्रीनगर गढ़वाल : नागेश्वर गली स्थित श्री भैरवनाथ स्थान गोरक्षनाथ प्राचीन मंदिर में इस वर्ष भी वार्षिक भंडारे और दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत रामचरित मानस अखंड पाठ, भजन-कीर्तन, रात्रि जागरण, रुद्राभिषेक, पूजा-अर्चना और हवन-यज्ञ आयोजित किए जाएंगे। मनोज बंगवाल, संजय जैन, किशोर चमोली और दिगंबर भट्ट आदि ने बताया कि 15 अगस्त को सुबह 11 बजे रामचरित मानस पाठ का शुभारंभ होगा। रात नौ बजे से जागरण, 16 को भगवान भैरवनाथ और गोरक्षनाथ की पूजा-अर्चना के साथ रुद्राभिषेक किया जाएगा। (एजेंसी)