हल्द्वानी। जिले के भीमताल ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। कई गांवों में स्कूल आंगनबाड़ी केंद्रों में दो दिन 25 और 27 अप्रैल का अवकाश घोषित कर दिया है।मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने बताया की ब्लॉक के ज्योली और भद्यूनी सहित आस-पास के कई क्षेत्रों में वन्यजीवों की सक्रियता देखी गई है। इन क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचने के लिए सुनसान मार्गों, पगडंडियों और घने वन क्षेत्रों से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ज्योली, दोगड़ा-ढोलगार, सूर्याजाला, मोरा, ज्योलीकोट, सूर्यागांव, गांजा, रानीबाग, दो गांव, आलूखेत, भद्यूनी, बल्यूटी, हैडी, सोनगोठ, काठगोदाम, बेल एवं नाईसेला क्षेत्र में समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 और 27 अप्रैल को अवकाश रहेगा।: