उत्तराखंड

निमगा रोड पर काम में लगे दो मजदूरों की ढांग से गिरकर मौत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

विकासनगर। त्यूणी क्षेत्र में निमगा रोड पर शुक्रवार रात डामरीकरण के कार्य में लगे दो मजदूर ढांग से फिसलकर गहरी खाई में गिर गए। एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक सहारनपुर के रहने वाले थे। बताया जा रहा है रात के वक्त दोनों शौच के लिए गए थे। इसी दौरान वह फिसलकर गहरी खाई में गिर गए।जानकारी के मुताबिक त्यूणी तहसील के निमगा गांव की सड़क पर वर्तमान में डामरीकरण का कार्य चल रहा है। इसके लिए यहां मजदूर लगे हुए हैं। राजस्व उपनिरीक्षक चिल्हाड पीएस चौहान ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दो बजे ग्राम प्रहरी जयलाल ने सूचना दी कि निमगा क्षेत्र में खेड़ा टिपरी धार में ढांग से दो मजदूर नीचे करीब 300 मीटर खाई में गिर गए हैं। सूचना मिलते ही वह राजस्व स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। यहां दो मजदूर गहरी खाई में गिरे मिले। इनमें से एक मजदूर 21 वर्षीय विकास पुत्र सुखपाल सिंह निवासी इंद्रावली कल्याणपुर सहारनपुर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि दूसरे मजदूर 24 वर्षीय हिमांशु पुत्र संजय गंभीर रूप से घायल मिले। स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ की मदद ने मृतक और घायल को खाई से निकाला गया। इसके बाद घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक त्यूणी भीम दत्त जोशी, विशाल सती, राजस्व उप निरीक्षक अटाल, अरविंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
साथी मजदूर ने मुंशी दी घटना की सूचना
साथी मजदूर के मुताबिक रात को दोनों मजदूर शौच के लिए गए थे। इसी दौरान पैराफिट के पास से दोनों मजदूर फिसल गए और गहरी खाई में गिर गए। घटना की सूचना साथी ने मुंशी जयेंद्र पंवार को दी। इसके बाद जयेंद्र ने सूचना ग्राम प्रहरी जयलाल को दी। तब मौके पर वहां राजस्व और एसडीआरएफ की टीम पहुंची और दोनों को खाई से सड़क पर लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!