हल्द्वानी के दो खिलाड़ी राष्ट्रीय बक्सिंग के लिए चयनित

 

हल्द्वानी। शहर के दो खिलाड़ी राष्ट्रीय बक्सिंग प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे। केजीएम बक्सिंग एकेडमी काठगोदाम की खिलाड़ी पीहू आर्या और किशोर मौर्य का राष्ट्रीय सब जूनियर बक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। एकेडमी के कोच पंकज कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय बक्सिंग प्रतियोगिता 19 मार्च से नोएडा, उत्तर प्रदेश में शुरू होगी। पीहू का प्रतियोगिता के 40 किग्रा व किशोर का 61 किग्रा भार वर्ग में चयन हुआ है। खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर उत्तराखंड बक्सिंग एसोसिएशन के आजीवन अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण, महासचिव गोपाल सिंह खोलिया, कोषाध्यक्ष नवीन टम्टा, आरओसी जोगेंदर बोरा, भारतीय बक्सिंग कोच ललित प्रसाद, बक्सिंग कोच जीवन प्रकाश, निवर्तमान मेयर ड. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला आदि ने शुभकामनाएं दीं हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *