उत्तराखंड

हिमालया स्कूल के दो छात्रों ने मार्शल आर्ट में जीते पदक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। लखनऊ के चौक इंदौर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय जु- जुत्सू मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में हिमालया इंटर कलेज के सात प्रतिभागियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मार्शल आर्ट में अंडर 16 बालक वर्ग में पवनेश चन्याल ने 69 भार किलो वर्ग में रजत पदक जीता। वहीं अंडर 18 में वरदान कुमार ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा कार्तिक बाफिला, अक्षत पथनी, रूद्राक्ष वर्मा, रितिका मेहरा व ष्णा चन्याल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्या देवबाला बिष्ट, प्रबंधक प्रकाश कार्की व उप प्रधानाचार्य भूपेंद्र पपोला ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की। इस दौरान शिक्षक रुप सिंह, सुनील पंत, उमेश पाठक, ध्रुव पंत ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!