सोशल मीडिया से पोस्ट हटाने पर बिफरे यूकेडी कार्यकर्ता

Spread the love

देहरादून। सोशल मीडिया से पोस्ट हटाने को लेकर यूकेडी कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कचहरी रोड स्थित साइबर कार्यालय कूच के लिए निकले। इस दौरान कार्यालय के बाहर तैनात पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्षी दलों द्वारा सोशल मीडिया पर किए पोस्ट को हटवाती है। भाजपा सरकार में सरकार की आलोचना करने वालों पर मामले दर्ज हो रहे हैं और उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। उक्रांद कार्यकर्ताओं के निशाने पर उत्तराखंड की साइबर पुलिस भी रही। उन्होंने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *