जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाने की दिशा में शनिवार को विकासखंड ऊखीमठ स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ऊखीमठ में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत स्वीकृत विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ऊखीमठ में 4 अतिरिक्त कक्षा-कक्षों एवं चाहरदीवारी निर्माण कार्य, जिसकी कुल लागत 120.12 लाख रुपये है, का लोकार्पण किया। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की सुविधा हेतु शैड एवं रेनोवेशन कार्य, जिसकी लागत 73.81 लाख रुपये है, का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विद्यालयों में आधुनिक संसाधन और बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने से छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और उनका भविष्य अधिक सशक्त बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नई योजनाओं के माध्यम से विद्यालयों को विकसित करने का कार्य कर रही है। लोकार्पण कार्यक्रम में नगर पंचायत ऊखीमठ की अध्यक्ष श्रीमती कुब्जा धम्र्वाण, मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चैधरी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी, सहायक अभियंता सुशील कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य विष्णु प्रसाद किमोठी, अभिभावक संघ अध्यक्ष संदीप पुष्पवाण, अपर सहायक अभियंता इं. प्रदीप सजवाण, कनिष्ठ अभियंता इं. आलोक सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।