उक्रांद ने निकाली आक्रोश रैली, थाने का किया घेराव

Spread the love

तीन दिन पूर्व रैतपुर गांव के समीप पुल से लटककर युवक ने लगाई थी फांसी
जयन्त प्रतिनिध।
कोटद्वार : सतपुली के रैतपुर गांव के समीप युवक की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक दिन पूर्व जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सतपुली थाने में धरना दिया था। वहीं, सोमवार को उत्तराखंड क्रांति दल ने सतपुली पुलिस को मौत का जिम्मेदार मानते हुए आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही।


मालूम हो कि तीन दिन पर रैतपुर गांव के समीप पुल पर लटककर एक युवक ने फँसी लगा दी थी। युवक ने फांसी से पहले एक वीडियो बनाया जिसमें उसने सतपुली थानाध्यक्ष पर उत्पीडन का आरोप लगाया। इसी मामले को लेकर सोमवार को उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट व दिनेश चंद्र मास्टर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सतपुली में जुलूस निकाला। पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सतपुली थाने में पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से वार्ता की। कहा कि पंकज की मौत को तीन दिन हो चुके हैं। लेकिन, अब तक थानाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। ऐसे में सवाल यह है कि कैसे परिवार को न्याय मिलेगा। कहा कि पुलिस ने युवक का इतना उत्पीड़न किया कि उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा। युवक के साथ जहां भी मारपीट की गई उस स्थान के सीसीटीवी फुटेज जुटाए जाने चाहिए। कहा कि पुलिस का इस तरह का बर्ताव किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान पंकज की मां पुष्पा देवी ने थानाध्यक्ष के खिलाफ तहरीर दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अर्जुन नेगी, जिला उपाध्यक्ष जेपी नैनवाल, केंद्रीय उपाध्यक्ष (यूथ) कुलदीप रावत, नगर अध्यक्ष अनुराग बौंठियाल, यूकेडी महिला मोर्चा गढ़वाल प्रभारी सरस्वती देवी, केशवानंद आर्य, मुकेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *