महाविद्यालय के छात्रों को सिखाएं स्टार्टअप शुरु करने के गुर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। कहा कि युवा स्वरोजगार से जुड़कर अपनी बेहतर आर्थिकी बना सकता है।
कार्यक्रम का आयोजन उच्च शिक्षा विभाग और भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. डी.एस. नेगी, विषय विशेषज्ञ दिलीप कुशवाहा और नोडल अधिकारी डॉ. एस.के. गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य प्रो. डॉ. डी.एस. नेगी ने बताया कि महाविद्यालय में स्थापित उद्यमिता केंद्र, देवभूमि उद्यमिता योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना कोटद्वार क्षेत्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। तकनीकी सत्र में विषय विशेषज्ञ दिलीप कुशवाहा ने छात्रों को उद्यमिता और स्टार्टअप से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दीं। उन्होंने बिजनेस आइडिया, बिजनेस मॉडल कैनवास, ब्रांडिंग, मार्केटिंग, फंडिंग और रिसोर्स जेनरेशन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। नोडल अधिकारी डॉ. एस.के. गुप्ता ने कहा कि यह योजना कोटद्वार एवं आसपास के युवाओं को उद्यमिता, कौशल विकास और स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने में मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर डॉ. सुरेखा घिल्डियाल, डॉ. मीनाक्षी वर्मा, डॉ. मुकेश रावत, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. अंशिका बंसल, अनुपम भारद्वाज, अरविंद दुदपुडी, अंशिका बुड़ाकोटी, आंचल कुमार, कृष्णकांत कुकरेती, हिमांशु देवरानी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *