विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए किया जागरूक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जानकी नगर स्थित हेमनदास सरस्वती विद्या मंदिर में हुई काउंसलिंग कार्यशाला में विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए जागरूक किया गया। कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ना चाहिए। मेहनत करने वालों को सफलता अवश्य प्राप्त होती है।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य महेंद्र गौड़ ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। इसलिए उन्हें प्रतिदिन कुछ नया सीखने की ललक अपने भीतर पैदा करनी चाहिए। ट्रस्ट के अध्यक्ष मेवालाल ने कहा कि विद्यार्थी जीवन मां के गर्भकाल से शुरू हो जाता है। कहा कि विद्यार्थी जीवन का मूल उद्देश्य चरित्र निर्माण होता है। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से पठन-पाठन पर विशेष ध्यान देकर बेहतर भविष्य बनाएं जाने के लिए भी प्रेरित किया। कहा कि बच्चों को साइबर अपराध से बचने के लिए डिजिटल दुनिया का सतर्कता से उपयोग करना चाहिए। ट्रस्ट की सदस्य रिंकी गौड ने बच्चों को चित्रकला के माध्यम से बच्चों को अपनी सुरक्षा करने उपायों को साझा किया। कहा कि छात्रों को अपने विद्यार्थी व संपूर्ण जीवन काल में संस्कारवान बने रहने के लिए यथा संभव कोशिश करनी चाहिए। इस मौके पर संजय कांत, गौतम कुमार, प्रयाग दत्त चमोली, अंचल कुमार अग्रवाल, मनोज जोशी, योगेश नेगी, गीता रावत, सुनीता पंत, अंजू चमोली, कीर्ति द्विवेदी, श्रेया चौधरी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *