Uncategorized

उमा भारती ने की गंगा की पूजा अर्चना –

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

ऋ षिकेश। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने रविवार को श्री रामतपस्थली आश्रम के महाराज दयाराम से मुलाकात कर कुशलक्षेम जानी। इस दौरान उन्होंने गंगा आरती और पूजन भी किया। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री उमा भारती तपोवन स्थित ब्रह्मपुरी श्री रामतपस्थली आश्रम पहुंचीं। उनके आगमन की भनक मीडिया को लगी। लेकिन मीडिया के लोग जब तक आश्रम पहुंचे उमा भारती वहां से आगे यात्रा पर निकल चुकी थीं। आश्रम कर्मियों ने बताया कि सुश्री भारती निजी यात्रा पर उखीमठ जा रही हैं। इसी बीच वह आश्रम के स्वामी दयाराम महाराज से मुलाकात करने पहुंचीं। मुलाकात के दौरान उन्होंने गो और गंगा के संरक्षण को लेकर वार्ता की। बता दें कि उमा भारती कोरोना से पहले भी इस आश्रम में कई दिनों तक रुकी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!