सेवा सप्ताह के प्रथम दिन 60 बच्चों को वितरित किए छाते

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में स्वर्ण जयंती समारोह के अंतर्गत सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सेवा सप्ताह के प्रथम दिन हिमालय एकेडमी, गाड़ीघाट में 60 विद्यार्थियों को छाते वितरित किए गए। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब के अध्यक्ष ऋषि ऐरन एवं पार्षद विपिन डोबरियाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने कहा कि रोटरी क्लब बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनकी अन्य आवश्यकताओं का भी ध्यान रखता है। बरसात के मौसम में विद्यार्थियों को बारिश से बचाने के उद्देश्य से छाते वितरित किए गए हैं। पार्षद विपिन डोबरियाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था निरंतर समाजहित में उल्लेखनीय योगदान दे रही है। कार्यक्रम में अनिल कुमार भोला, विजय कुमार माहेश्वरी तथा विद्यालय के संस्थापक दीपक डोबरियाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान कुल 60 बच्चों को छाते वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब के सचिव विजय कुमार ने किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष ऋषि ऐरन, सचिव विजय कुमार, उपाध्यक्ष डी.पी. सिंह, विजय कुमार माहेश्वरी, अनिल भोला, कुलदीप अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, दीपक डोबरियाल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *