भारी बारिश से हाईवे पर गिरा निर्माणाधीन मोटरमार्ग का मलबा

नई टिहरी। भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन तुणगी-भटकोट मोटरमार्ग मार्ग का मलबा अचानक भारी बोल्डरो से साथाषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर आ गिरा। गनीमत रही कि राजमार्ग पर आवाजाही कर रहे वाहन इसकी चपेट में नहीं आए। मोटरमार्ग पर कटिंग कार्य के चलते लगातार मलबा गिरने की स्थिति बनी हुई है। देवप्रयाग क्षेत्र में हुई भारी बारिश से क्षेत्र की निर्माणाधीन सड़कों को खासा नुकसान हुआ है। देवप्रयाग के निकट बन रहे तुणगी-भटकोट मोटरमार्ग भी कई जगह क्षतिग्रस्त हुआ है। राजमार्ग से जुड़े इस मार्ग की शुरुआत में भारी बारिश से पहाड़ी दरकने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसके चलते यहां अचानक भारी मलबा आ गिरा। मलबे के साथ आए कई भारी बोल्डर यहां से नीचे स्थित राजमार्ग पर जा गिरे। गनीमत रही कि कोई वाहन उस समय यहां से नही गुजर रहा था। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। भारी मलबा आने के समय निर्माणाधीन सड़क से गुजर रही महिलाए किसी तरह आने से बच गई। उधर लोनिवि के एई एससी भट्ट ने निर्माणाधीन सड़क से भारी बोल्डरों को जल्दी हटाए जाने की बात कही है। इस मार्ग पर धंसे पुश्तों से कई बिजली के खंबों के गिरने का भी खतरा बना है। उधर ब्लक में भारी बारिश से दो दिन से बंद हिंडोलाखाल पयाल गांव, पाटा भैसकोट, श्रीकोट माल्डा, रामपुर बमाणा मार्गों को लोनिवि ने रविवार को यातायात के लिए खोल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *