उत्तराखंड

आवासीय भवन की छत टूटने से वृद्घ महिला घायल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। जाखणीधार ब्लक के मथल गांव में एक आवासीय भवन की छत क्षतिग्रस्त होने से एक वृद्घ महिला गंभीर घायल हो गई। राजस्व प्रशासन की टीम ने 108 एंबुलेंस सेवा से महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती करवाया है। जाखणीधार ब्लक के ग्राम पंचायत नंद्गांव के मथल तोक में रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक आवासीय भवन की छत टूटने से घर के अंदर रह रही मुन्नी देवी (70) पत्नी स्व़ सुंदरु घायल हो गई। राजस्व उप निरीक्षक नंद्गांव भगवती प्रसाद मंमगाई ने बताया कि महिला के सिर और कंधे पर चोट पर आई है। घटना की सूचना से मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर घायल महिला को सीएचसी पिलखी में भर्ती करवाया, जहां प्रथामिक उपचार के बाद महिला को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से जिला अस्पताल बौराड़ी रेफर किया गया, जिला अस्पताल बौराड़ी में महिला का उपचार किया जा रहा है। बताया महिला के सिर और कंधे पर चोट आई है। घायल महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि भवन की छत टूटने के दौरान कमरे में मुन्नी देवी के अलावा परिवार का कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। बताया एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई, और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!