सरकार जनता के द्वार के तहत 46 अधिकारी ग्राम पंचायतों में सुनेंगे जनता की समस्याएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जुलाई माह में जनपद स्तरीय अधिकारी ग्राम पंचायतों में बैठक करेंगे। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इस दौरान अधिकारी ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ ही उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराएंगे।
मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जारी रोस्टर के अनुसार जिलाधिकारी विकासखंड जखोली के सभागार में ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ऊखीमठ के कविल्ठा, उप वन संरक्षक रजत सुमन अगस्त्यमुनि के सतेरा, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा जखोली के जखनोली ग्राम पंचायत में भ्रमण कर बैठक करेंगे। अन्य अधिकारी प्रभारी सीएमओ डॉ. सीमा क्यूंजा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर त्रियुगीनारायण, एसडीएम जखोली भगत सिंह फोनिया माथगांव, एसडीएम रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी मदोला, एसडीएम ऊखीमठ अनिल रावत परकंडी और जिला सूचना अधिकारी के एल टम्टा भटवाड़ी सुनार में ग्रामीणों से संवाद करेंगे। कुल 46 जनपद स्तरीय अधिकारियों को विभिन्न ग्राम पंचायतों का दायित्व सौंपा गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे भ्रमण कर बैठक की आख्या जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *