ऊखीमठ हेल्थ कैंप में हुई 281 की जांच, वितरित की दवा

Spread the love

सीएचसी अगस्त्यमुनि में आज से शुरू होगा तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ मे आयोजित विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में 281 लोगों की जांच कर दवा वितरित की गई। अभियान के तहत बुधवार को सीएचसी अगस्त्यमुनि में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा टेकचंदानी के निर्देशन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में आयोजित विशेषज्ञ हेल्थ कैंप में सामान्य रोग के 189, अस्थि रोग के 53, सर्जरी के 28 व बालरोग के 11 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा वितरित की गई। वहीं, 85 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई व 87 लोगों की स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मामलों में काउंसलिंग की गई। 97 लोगों के लैब टेस्ट व 100 के एक्सरे किए गए। 13 ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड व 56 की आभा आईडी बनाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा टेकचंदानी ने बताया कि सेवा सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत बुधवार 22 जुलाई से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में तीन दिवसीय विशेषज्ञ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि शिविर में जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इन शिविरों में पहुंच स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है। विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के डॉ. अशोक कुमार शर्मा, डॉ. कमल कांत, डॉ. गीतांशु कपूर, डॉ. सुखजीत अरोडा द्वारा सेवाएं प्रदान की गई। इस अवसर पर डॉ. मोनिका सजवाण, डॉ. मोहित, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अमित मैठाणी, बीएलए अमित नौडियाल, ब्लाक कार्डिनेटर आशा कार्यक्रम जगजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *