उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आज पूरे विश्व में शक्तिशाली बनकर उभरा हैरू महेंद्र भट्ट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। भाजपा के प्रबुद्घजन एवं बुद्घिजीवी सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज पूरे विश्व में शक्तिशाली बनकर उभरा है। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। कहा हर कार्यकर्ता अपने विचारों, क्रियाकलापों से पार्टी को और मजबूती देंगे। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा। सोमवार को जिला मुख्यालय में पांडे गांव में एक बारात घर में बुद्घिजीवी सम्मेलन का मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा सरकार की नीति और रीति के साथ ही विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का निरंतर प्रयास जारी है। कहा प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व से आज देश विश्वगुरु बनने की तरफ मजबूती से बढ़ रहा है। उनके नेतृत्व में देश को विश्व पटल पर नई पहचान मिली है और हमारा देश शक्तिशाली बनकर उभरा है। युवा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भी प्रदेश विकास की नई ऊंचाई को टू रहा है। भ्रष्टाचारी भागते फिर रहे हैं। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का विकास भाजपा सरकार में संभव हुआ है। कहा देश और प्रदेश के विकास में बुद्घिजीवी वर्ग का बड़ा योगदान है तो प्रबुद्घजनों के सुविचारों से सरकार को नया जोश मिल रहा है।
लोकसभा चुनाव में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी। हर कार्यकर्ता को पार्टी की मजबूती के लिए एकजुटता से काम करना होगा। बुद्घिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एडवोकेट ब्रिजेश जोशी ने प्रदेश अध्यक्ष को शल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं, डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, पूर्व विधायक चंद्रा पंत ने भी कार्यकर्ताओं को पार्टी की उपलब्धियां बताते हुए उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के संयोजक राकेश देवलाल, सह संयोजक चारुचंद्र जोशी ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
भर्ती घोटालों का हर दोषी पहुंचेगा सलाखों के पीटे
पिथौरागढ़। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकार वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा प्रदेश में भाजपा रोजगार और भ्रष्टाचार मुक्ति का वादा कर सत्ता में आई, जिस पर वह खरा उतरी है। प्रदेश में भर्तियों के घोटाले उजाकर कर सीएम धामी ने नजीर पेश की है। कहा इन भर्तियों में घोटाला करने वाले हर दोषी को सामने लाया जाएगा। भर्ती घोटाले का हर दोषी सलाखों के पीटे होगा।
ये रहे शामिलरू नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गिरीश जोशी, भाजपा नेता बसंत जोशी, बिरेन्द्र लाल साह, पाल सिंह, गोपू महर, इंद्र लुंठी, दिवाकर जोशी, मीडिया प्रभारी राजेंद्र जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष माला सौन, किसान मोर्चा महामंत्री जीवन कापड़ी, जिला महामंत्री महिमन कन्याल, मुन्नी पांडे, योगेश चंद, कमलेश धारियाल, सोनू चंद, मदन जोशी, हरीश रावत, सौरभ पंत, गेहराज पांडे, सुरेश कसनियाल, प्रमिला बोरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!