केंद्रीय मंत्री जी़ किशन रेड्डी आज उत्तरकाशी में

उत्तरकाशी। केंद्रीय मंत्री जी़ किशन रेड्डी 9 और 10 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री विकासखंड भटवाड़ी के अंतर्गत सीमांत गांव हर्षिल, मुखबा, झाला आदि का भ्रमण करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय मंत्री रविवार को प्रात: 8 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून से प्रस्थान कर सुबह 8रू45 बजे हर्षिल पहुंचेंगे। सुबह हर्षिल गेस्ट हाउस में सेना के अधिकारियों एवं जवानों के साथ बातचीत करेंगे। सुबह 10़30 बजे केंद्रीय मंत्री मुखबा गांव जाएंगे। यहां सुबह 11़45 बजे तक स्थानीय लोगों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद राजकीय एचपी स्कूल मुखबा में शिक्षक एवं छात्राओं के साथ बातचीत करेंगे। मिड डे मील एवं अन्य केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही सामुदायिक केंद्र एवं मुखबा में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा व महिला अधिकारिता और वित्तीय समावेशन पर बातचीत करेंगे। पीएचसी हर्षिल में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करेंगे। लंका पुल, गरतांग गली, कोल्ड स्टोर झाला का भी निरीक्षण करेंगे। शाम 7 बजे लक्ष्मीनारायण मंदिर हर्षिल में पूजा अर्चना करने के बाद रात्रि विश्राम हर्षिल में करेंगे। सोमवार को सुबह 6़30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *