उत्तराखंड

केंद्रीय परिवहन मंत्री के बयान पर भड़का भारतीय सिख संगठन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। षि विधेयक आंदोलन के दौरान लखीमपुर खीरी में कार से किसानों को रौंदने के मामले में केंद्रीय परिवहन मंत्री के दिए गए बयान पर भारतीय सिख संगठन भड़क गया। केंद्रीय मंत्री के बयानों पर नाराजगी जताते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। गांधी पार्क के समीप केंद्रीय परिवहन मंत्री का पुतला भी दहन किया। कहा सेवानिवृत न्यायाधीश की जांच में केंद्रीय राज्यमंत्री व उसका बेटा आरोपित है। बावजूद इसके केंद्रीय परिवहन मंत्री दुर्घटना का मामला होने का बयान देकर शहीद किसानों को अपमानित करने का प्रयास कर रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी दी। कहा लखीमपुर खीरी में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा उर्फ मोनू के बेटे ने कार से वापस जा रहे किसानों को रौंद दिया था। जिसमें पांच किसानों की मौत हुई थी। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर सेवानिवृत जज द्वारा जांच रिपोर्ट में मंत्री के बेटे पर हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री को 120बी का आरोपी बनाया था। उन्होंने राष्ट्रपति से केंद्रीय राज्यमंत्री को बर्खास्त करते हुए साजिश रचने के तहत गिरफ्तार करने की मांग की। यहां प्रदेशध्यक्ष संतोष सिंह, कोषाध्यक्ष निर्मल सिंह, सचिव सलविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!