उत्तराखंड

यूपी सरकार को बर्खास्त किया जाएरू संजीव चौधरी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। कांग्रेस आउटरीच कमेटी के सदस्य संजीव चौधरी ने कहा कि यूपी के लखीमपुर खीरी में हुई घटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि घटना के दोषी मंत्री पुत्र को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। जबकि पीड़ितों का हाल जानने जा रहे विपक्ष के नेताओं को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम हो चुकी यूपी सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए। घटना के दोषी मंत्री पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और मंत्री को पद से बर्खास्त किया जाए। प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता करते करते हुए संजीव चौधरी ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था चरमरा गयी है। अपराधी बेखौफ हैं। षि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। लखीमपुर खीरी में जिस प्रकार किसानों पर अत्याचार किया गया। ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया। इस घटना को लेकर उत्तराखण्ड सहित पूरे देश के किसानों व आमजनमानस में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कार्यवाही करने के बजाय भाजपा सरकार पीड़ित परिवारो के दु:ख मे शामिल होने जा रही कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी को गैरकानूनी तरीके गिरफ्तार कर रही है और अन्य विपक्षी दलो के नेताओ के साथ भी यही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे जितने सितम कर ले कांग्रस पीटे नहीं हटेगी। हर कीमत पर देश के अन्नदाता के सम्मान की रक्षा की जाएगी। चौधरी ने कहा कि देश में भाजपा शासित सभी राज्यों में जनता का भारी शोषण व अत्याचार किया जा रहा है। न्याय व हक की बात करने वालों को डराया जा रहा है। उत्तराखण्ड में किसान, व्यापारी, मजदूर, महिलाएँ व सरकारी कर्मचारियों समेत समाज का प्रत्येक वर्ग सरकार की दमनकारी नीति से परेशान है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित है। प्रैसवार्ता मे वरिष्ठ नेता पीसीसी सदस्य अनिल भास्कर, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि बहादुर व विकास बोहरा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!