उत्तराखंड

उजपा ने किया अपना 27 सूत्रीय चुनावी संकल्प पत्र जारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। उत्तराखंड जन एकता पार्टी ने अपना 27 सूत्रीय चुनावी संकल्प पत्र जारी किया है। संकल्प पत्र में मुख्यता मूल निवास को प्राथमिकता, चयन समिति का गठन, रोजगार सृजन, प्रभावी भू कानून, टिहरी बांध के ऊपर 24 घंटे वाहन आवागमन, जंगली जानवरों से लोगों और खेती की सुरक्षा आदि मुद्दे शामिल हैं। कहा पार्टी ने जनता के मांग के अनुरूप संकल्प तैयार किया है। मौके पर टिहरी,ाषिकेश, कर्णप्रयाग, पौड़ी और धनोल्टी सीट से प्रत्याशियों के नामों की भी घोषणा की। शुक्रवार मकर संक्राति के पावन पर्व पर उत्तराखंड जन एकता पार्टी से जुड़े लोगों ने पार्टी दफ्तर में चुनावी संकल्प पत्र जारी किया। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व काबीना मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि अगर उनकी पार्टी के प्रत्याशियों को जीत मिली तथा सरकार में भागीदारी मिली, तो वह पार्टी के संकल्प पत्र के अनुरूप कार्य करने का प्रयास करेंगे। कह पिछली सरकार में पर्यटन मंत्री रहते उन्होंने जो विकास कार्य किये हैं, उन्हीं के आधार पर वह जनता से वोट मागेंगे। उनकी पार्टी फिलहाल सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जल्द ही अन्य प्रत्याशियों की घोषणा भी की जाऐगी। बताया कि सात सीटों के अलावा कोई उनकी पार्टी को सहयोग देना अथवा उनकी पार्टी से सहयोग लेना चाहेगा, तो उस पर कार्यकर्ताओं की रायसुमारी के बाद विचार किया जाऐगा। लेकिन उत्तराखड़ियत के विरुद्घ कार्य करने वाले किसी भी नेता को पार्टी में जगह नहीं दी जाऐगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उत्तराखंड और पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया। मौके पर जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, महिला जिलाध्यक्ष रागनी भट्ट, गोविन्द्र बिष्ट, विक्रम कठैत, दिवाकर भट्ट, जितेंद्र सजवाण, संजय रतूड़ी, सुभाष रमोला, संजय चौहान, बलवीर नेगी, जयेन्द्र रावत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!