अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे उपनल कर्मी

उत्तरकाशी : उपनल कर्मचारी संगठन जनपद उत्तरकाशी की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर समस्त उपनल कर्मचारी आगामी 12 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। उपनल कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शासन प्रशासन स्तर पर आंदोलनरत हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष जयदेव उनियाल ने बताया कि उपनल कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं। शासन प्रशासन स्तर पर मांगों की उपेक्षा के चलते उपनल कर्मियों में रोष व्याप्त है। 8 से 10 वर्ष तक निरंतर विभागों में सेवा देने के पश्चात चार-चार महीना से वेतन नहीं मिल रहा है। सेवा विस्तार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने प्रत्येक वर्ष 20 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने, हटाए गए कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से फिर से नियुक्ति देने, उपनल कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु पर 20 लाख का मुआवजा देने सहित विभिन्न मांगों पर कार्यवाही की मांग रखी। कहा कि समस्या का समाधान न होने पर भविष्य में उपनल कर्मी आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *