उत्तराखंड

अपणि सरकार और उन्नति पोर्टल होगा लाभकारीरू विधायक डा़ नेगी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। अपणि सरकार एवं उन्नति पोर्टल का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से किया। जिसका लाइव प्रसारण स्थानीय बहुद्देशीय भवन में देखा गया। इस मौके पर मौजूद टिहरी विधायक डा धन सिंह नेगी ने कहा कि पोर्टल का लाभ आम आदमी को मिलेगा।
विधायक डा़ नेगी ने कहा कि देश व प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं को कम करने का प्रयास कर रही है। सूचना प्रौद्यौगिकी के माध्यम से सभी विभागों की नागरिक सेवाओं को एकीत करते हुए जनमानस तक सुविधाजनक कुशल एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड सरकार ने अपणि सरकार पोर्टल की शुरुआत की गयी है। यह जीरो टालरेंस आन करपशन के प्रति सरकार की प्रतिबद्घता का भी प्रतिबिम्ब है। ई-डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से संचालित 32 सेवाओं को अद्यतन करते हुए कुल 75 सेवाओं को अपणि सरकार पोर्टल के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाया जायेगा। इसके अतिरिक्त सेवा का अधिकार आयोग में अधिसूचित शेष 190 सेवाओं को भी अपणि सरकार पोर्टल के माध्यम से संचालित किया जायेगा। अपणि सरकार पोर्टल के माध्यम से 9 विभागों की 75 सेवाएं में चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण, वृद्घावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं विकलांग पेंशन को फेसलैस, पेपरलैस एवं कैशलैस तरीके से आम नागरिकों को उपलब्ध कराया जायेगा। यह सभी सेवाएं नागरिकों को ई-डिस्ट्रिक्ट केन्द्रों एवं सीएससी केन्द्रों एवं पोर्टल पर लागिन कर प्राप्त की जा सकती हैं। उन्नति पोर्टल के माध्यम से उत्तराखण्ड सरकार के सभी विभागों के परियोजना को प्रस्तावित किया जा सकता है एवं लंबित विभागीय प्रस्तावों की निगरानी, अनुवर्त्ती कार्यवाही परियोजना की प्रगति की निगरानी एवं बेहतर अन्तर्विभागीय समन्वय के लिए उत्तराखण्ड सरकार द्वारा उन्नति पोर्टल विकसित किया गया है। इस अवसर पर बौराड़ी के प्रनव सिंह रावत ने संवाद के माध्यम से के प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं से सम्बन्धित लिए गए लाभ को वर्चुअली साझा करते हुए कहा कि राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित रोजगार मेले में आवेदन को तत्काल कुछ आवश्यक प्रमाण पत्रों की आवश्यकता हुई। जिन्हें ई डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से प्राप्त किया। इस अवसर पर डीएम इवा श्रीवास्तव, सीडीओ नमामि बंसल, एडीएम रामजी शरण शर्मा, डीडीओ सुनील कुमार, एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह, सीएमओ ड संजय जैन, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निर्मल कुमार शाह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सौरभ रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!