Uncategorized

उपचार के लिए लगाई आर्थिक मदद की गुहार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। लधिया घाटी निवासी घायल महिला की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते उपचार नहीं हो पा रहा है। महिला के परिजनों ने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। ईजर खरहीं निवासी गीता देवी पत्नी देवकी नंदन शर्मा एक सप्ताह पूर्व चारा पत्ती काटते समय गिरकर घायल हो गई थी। महिला का सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार कराया गया। डॉक्टरों ने महिला के उपचार में 80 हजार रुपये खर्च आने की बात कही है। लेकिन परिजन आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते घायल महिला का उपचार नहीं करा पा रहे हैं। परिजनों ने उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!