उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में संवेदनहीनता का लगाया आरोप

संवाददाता, अल्मोड़ा। स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने वर्तमान में घोषित किए जा रहे महाविद्यालयों के परीक्षाफल में घोर त्रुटि का आरोप लगाया है। छात्रसंघ सचिव सुधांशु भट्ट ने कहा है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन बरती गई संवेदनहीनता से छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। परीक्षा देने के बावजूद कई छात्र-छात्राओं को असाइन्मेंट व प्रयोगात्मक परीक्षा में अनुपस्थित दर्शाया गया है। उन्होंने आंतरिक व प्रयोगात्मक परीक्षा में जिन विद्यार्थियों शून्य अंक दिए गए हैं, उनका डेटा पुनर्मूल्यांकन किए जाने सहित छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं का भी पुनº मूल्यांकन करने की मांग उठाई। इस आशय का ज्ञापन कुमाऊं विवि के कुलपति को भेजकर जल्द उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *