कोटद्वार-पौड़ी

उत्तराखंड क्रांति दल ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रदेश सरकार की नाकामियों के खिलाफ उत्तराखंड क्रांति दल ने कोटद्वार तहसील में प्रदर्शन किया। कहा कि भाजपा ने विकास के नाम पर केवल जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। प्रदेश में बेरोजारी लगातार बढ़ती जा रही है।
गुरुवार को उक्रांद ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण व आंनद प्रकाश जुयाल ने कहा कि चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने विकास के बड़े-बड़े सपने दिखाए थे। लेकिन, सत्ता मिलते ही नेता अपना वादा भूल गए। जनता की मांग के बाद भी सरकार भर्ती घोटाले व अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच नहीं करवा रही है। सरकार अपने नेताओं को बचाने का प्रयास कर रही है। उक्रांद ने जौलींगांट हवाई अड्डे को लेकर भी राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि उत्तराखंड के गांधी के नाम से पहचान रखने वाले स्व. इंद्रमणि बडोनी या फिर सीडीएस रहे जनरल विपिन रावत के नाम से हवाई अड्डे का नाम रखा जाए। दोनो ही उत्तराखंड की महान विभूतियां रही है। दोनों महापुरूषों ने अपने क्षेत्रों में उत्तराखंड की सेवा की है। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेई देश के सर्वोच्च नेता रहे हंै, उनके नाम पर देश में किसी और संस्था का नाम रखा जा सकता है। लेकिन उत्तराखंड की संस्थाओं का नाम उत्तराखंड के महापुरूषों के नाम से ही रखा जाना चाहिए। केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए उक्रांद ने जगजागरण अभियान की भी शुरूआत कर दी है। कहा कि जनजागरण अभियान में विभिन्न भर्ती घोटालों, अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। दोषियों को सजा मिले इसके लिए उत्तराखंड क्रांति दल अपना संघर्ष जारी रखेगा। इस मौके पर महेंद्र सिंह रावत, राम प्रसाद डोबरियाल, चक्रधर कंडवाल, गुलाब सिंह रावत, विजय पाल, रमेश चंद्र, विजय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!