उत्तर प्रदेश में वीकेंड लकडाउन खत्म, सिर्फ रविवार को रहेगी पूर्ण तालाबंदी
लखनऊ , एजेंसी। कोरोना वायरस के कारण लकडाउन के अब अनलक में भी योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार नये प्रयोग कर रही है। सरकार ने अब साप्ताहिक बंदी सिर्फ रविवार को ही रखने का फैसला लिया है। अब अनलक-4 में प्रदेश में बाजार सुबह नौ से रात नौ बजे तक खोलने का फैसला किया गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर टीम-11 के साथ अनलक के साथ ही प्रदेश की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। इस बैठक के बाद सीएम ने अफसरों को हर स्तर पर कोविड-19 के खिलाफ बेहतर से बेहतर काम करें। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक की बंदी को समाप्त किया जा रहा है। अनलक-4 में रविवार को बंदी रहेगी। इसके अलावा हर रोज बाजार सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुलेंगे। उत्तर प्रदेश में अब सिर्फ रविवार को साप्ताहिक बंदी होगी। उन्होंने कहा कि सभी शहर तथा गांव में बाजारों की साप्ताहिक बंदी रविवार को निर्धारित की जाए। शनिवार को भी दुकानें खुलेंगी। शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक पूरी तरह से बंदी रहेगी।
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को योगी आदित्यनाथ सरकार ने पहले वीकेंड लकडाउन लगाने का बड़ा फैसला किया था। इसके तहत शुक्रवार रात से रविवार तक पूरा लकडाउन लगाया जाता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब प्रदेश में हर जगह पर बाजार केवल रविवार को बंद रहेगा। रविवार छोड़ बाकी दिन 12 घंटे यानी सुबह नौ से रात नौ बजे तक दुकानें खुल सकेंगी। योगी आदित्यनाथ सरकार ने अब वीकेंड लकडाउन की व्यवस्था खत्म कर दी है। अब शनिवार को भी बाजार खुलेंगे और एक तरह से वीकेंड लकडाउन खत्म हो गया।