Uncategorized

उत्तराखंडियों को पुश्तैनी वनाधिकार और हकहकूक दिए जाए : किशोर उपाध्याय

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। कांग्रेस पूर्व प्रदेश ने उत्तराखंडियों को अरण्यजन मानते हुए उनके पुश्तैनी वनाधिकार और हकहकूक दिए जाने की मांग उठाई है। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने उत्तराखण्ड वासियों को केंद्र सरकार की सेवाओं में आरक्षण दिए जाने को जरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी दी जाय। प्रतिमाह एक गैस सिलेंडर, बिजली और पानी निशुल्क दिया जाये। जड़ी-बूटियों पर स्थानीय समुदाय का अधिकार हो। उन्होंने यह भी मांग उठाई है कि यहां के लोगों को शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जाए। एक यूनिट आवास बनाने हेतु लकड़ी, बजरी व पत्थर निशुल्क दिया जाय। जंगली जानवरों द्वारा जन हानि पर 25 लाख रूपये क्षतिपूर्ति व परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी दी जाय। जंगली जानवरों द्वारा फसल के नुक़सान पर प्रतिनाली 5000 रूपये क्षतिपूर्ति दी जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!