वाल्मीकि समाज ने किया बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण
बागेश्वर। संविधान दिवस पर वाल्मीकि समाज और अनुसूचित जाति के परिवारों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। बागनाथ वार्ड के घटबगड़ में हुए कार्यक्रम में संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि देते हुए संविधान की रक्षा करने की शपथ ली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनोज ओली रहे। उन्होंने संविधान के बारे में मौजूद लोगों को जानकारी दी। संविधान के तहत लोगों को दिए गए मौलिक अधिकार और कर्तव्यों के बारे में भी बताया। जिसके बाद मौजूद लोगों ने संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी सुना।