Uncategorized

बंशीधर भगत ने विस अध्यक्ष से मानसून सत्र को लेकर की चर्चा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से यमुना कॉलोनी स्थित उनके शासकीय आवास पर भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के बीच आगामी विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर चर्चा वार्ता हुई। इस दौरान दोनों ही नेताओं के बीच कोविड-19 के चलते सत्र के दौरान विधायकों की सुरक्षा की दृष्टि से सदन में सोशल दूरी का पालन करने संबंधित आवश्यक तैयारियों के संबंध में चर्चा वार्ता हुई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के बीच प्रदेश में कोरोना संक्रमण से उपजे हालातों से संबंधित विषयों पर भी बातचीत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!