वर्षा ने बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने निकाले गर्म कपड़े

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : क्षेत्र में गुरुवार से रुक-रुककर हो रही वर्षा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने से ठंड का अहसास बढ़ गया है। नतीजा यह है कि लोगों ने गर्म कपड़ों के साथ ही रजाई और कंबल निकालने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को बाजार में भी अधिकांश लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए।


गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। शाम करीब छह बजे अचानक रिमझिम वर्षा शुरू हो गई। रुक-रुककर बारिश का सिलसिला शुक्रवार सुबह करीब सात बजे तक जारी रहा। इसके बाद भी पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी होती रही। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। वहीं, मौसम में आए बदलाव का असर पर्वतीय क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। यहां लोगों ने गर्म कपड़े पहनने के साथ ही रजाई और कंबलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *