उत्तराखंड

सेलाकुई में आधा घंटा जाम में फंसे रहे वाहन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

विकासनगर। औद्योगिक नगरी सेलाकुई में यातायात व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। यात्रा सीजन शुरू होने से एक दिन पहले गुरुवार को यहां वाहनों का लंबा जाम लग गया। उमस भरी सुबह आधा घंटे तक वाहनों के जाम में फंसने से यात्री परेशान रहे। दूसरी ओर पुलिस कहीं पर भी जाम खुलवाने के लिए तत्पर नहीं दिखी। स्वारना पुल से मुख्य बाजार तक गुरुवार सुबह नौ बजे लंबा जाम लग गया। इसमें ट्रैक्टर, लोडर और सवारी वाहन फंस गए। उमस भरी गर्मी में जाम में फंसने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के साथ ही अन्य नौकरी पेशा लोग और विद्यार्थी बड़ी संख्या में अपने गंतव्यों को जाते हैं। ऐसे में हर सुबह यहां यातायात का दबाव अधिक रहता है। ऐसे में औद्योगिक इकाइयों में आने-जाने वाले बड़े मालवाहक वाहनों से यहां जाम लग जाता है। गुरुवार सुबह भी एक बड़े मालवाहक वाहन के बीच सड़क पर आ जाने से जाम लग गया। जाम में फंसे बच्चे, महिलाएं पसीने और गर्मी से बेहाल हो गए। करीब आधा घंटे तक लगे इस जाम ने लोगों को परेशान कर दिया। स्थानीय व्यापारी भी अपने प्रतिष्ठानों तक पहुंचने के लिए जद्दोजहद करते देखे गए। जाम शुरू होते ही इसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कोई व्यवस्था नहीं की, इससे नगर की ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई और जाम लंबा लग गया। उधर, थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि यात्रा सीजन में यातायात व्यवस्था नियंत्रित करने के लिए कई जगहों पर पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही सिडकुल प्रबंधन से मालवाहक वाहनों की आवाजाही के लिए निश्चित समय निर्धारित करने को वार्ता की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!