वयोवृद्ध साहित्यकार चक्रधर शर्मा ‘ कमलेश’ भगवान बुद्ध राष्ट्रीय फैलोशिप सम्मान – 2022 से होंगे सम्माननित*

 

साहित्यकार चक्रधर शर्मा को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय दलित साहित्य अकादमी मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा वयोवृद्ध साहित्यकार चक्रधर शर्मा ‘कमलेश’ (93 वर्ष) को “भगवान बुद्ध राष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान-2022” से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय दलित साहित्य अकादमी कोटद्वार गढ़वाल के मंडलीय अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मान उन्हें झड़ौदा दिल्ली में 11 दिसम्बर को आयोजित अकादमी के 38वें राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मेलन में अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर एसपी सुमनाक्षर के हाथों प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *